Saturday, 24 March 2012

रवि किशन की आँखों का जादू


भोजपुरिया सिनेमा में अपने सहयोगी कलाकारों में टाइगर के नाम से मशहूर रवि किशन की आँखे परदे पर बोलती है , गजब की अभिनय क्षमता रखने वाले रवि किशन को जब भी मौका मिला है उन्होंने बता दिया है की उनमे कितना दम ख़म है . इसी शुक्रवार रिलीज़ हुई सैफ अली खान की होम प्रोडक्शन की फिल्म एजेंट विनोद में रवि किशन अतिथि भूमिका में दिखे . बरसो पहले एक साथ काम कर चुके सैफ अली खान को अपनी इस फिल्म में एक ऐसे कलाकार को अतिथि भूमिका के लिए आमंत्रित करना था जो अपनी आँखों से अपनी सारी बात कह सकते हैं. चूँकि सैफ अली खान की यह होम प्रोडक्शन की फिल्म थी अगर वो चाहते तो हिंदी फिल्मो के किसी भी सुपर स्टार को इस भूमिका के लिए राजी कर सकते थे लेकिन उन्होंने पुरानी दोस्ती और रवि किशन की बोलती आँखों के कारण उन्हें इस भूमिका के लिए चुना . सैफ अली खान ने अपनी इस फिल्म एजेंट विनोद की शुरुवात ही रवि किशन की आँखों से की . रवि किशन ने भी अपनी अतिथि भूमिका को बखूबी अंजाम दिया है और यही वजह है की उनकी केमियो ( अतिथि भूमिका ) की भी फिल्म समीक्षकों ने सराहना की है. रवि किशन इस फिल्म में एजेंट राजन की भूमिका में हैं और शुरुवात के दस मिनट में वो अकेले स्क्रीन शेयर करते दिखाई दे रहे हैं. बकौल रवि किशन - उन्होंने हमेशा भूमिका को देखा है , रोल की लम्बाई को नहीं . अगर कलाकार की भूमिका अच्छी हो तो एकाध दृश्य भी यादगार बन जाती है. बहरहाल, रवि किशन की बोलती आँखों का जादू हिंदी फिल्मो में जम कर चल रहा है.

राखेला शान भोजपुरिया जवान का मुहूर्त संपन्न


भोजपुरी फिल्म निर्माण में तेजी से उभरी फिल्म निर्माण कंपनी मिथिला टाकिज की पांचवी भोजपुरी फिल्म राखेला शान भोजपुरिया जवान का संगीतमय मुहूर्त धूमधाम से संपन्न हुआ . इस अवसर पर प्रसिद्द लोकगायक व भोजपुरी फिल्मो के सुपर स्टार पवन सिंह ने अपनी ही संगीत से सजे गीत को गाकर फिल्म की शुरुवात की. राखेला शान भोजपुरिया जवान की खासियत है की इस फिल्म से पवन सिंह ने संगीत निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा है. फिल्म में खुद पवन सिंह मुख्य भूमिका में हैं. मनोज कुमार चौधरी निर्मित इस फिल्म के निर्देशक हैं राजू जो लम्बे अरसे तक पार्थो घोष के एसोसियेट रहे हैं राखेला शान भोजपुरी जवान के लेखक मनोज टाइगर, गीतकार विनय बिहारी और कैमरामेन एस. जहाँगीर हैं. मुहूर्त के अवसर पर भोजपुरी फिल्मो से जुड़े जाने माने निर्माता, निर्देशकों और कलाकारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई जिनमे अभिनेत्री मोनालिसा, प्रतिभा पांडे, श्री कंकानी, आफरीन , अभिनेता आनंद मोहन, दीपक भाटिया , गौरी शंकर, निर्देशक असलम शेख, बाली, सुनील बूबना, वितरक प्रदीप सिंह , पी .के जी, आदि प्रमुख हैं. उल्लेखनीय है की मिथिला टाकिज के साथ पवन सिंह की यह तीसरी फिल्म है . उनकी पहली फिल्म गुंडई राज बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और दूसरी डकैत जल्द ही प्रदर्शित होगी. निर्माता मनोज चौधरी के अनुसार राखेला शान भोजपुरिया जवान की शूटिंग मई माह में होगी.

रानी लेगी रवि से बदला


भोजपुरी फिल्मो की रानी यानी रानी चटर्जी, भोजपुरी फिल्मो के सदाबहार सुपर स्टार रवि किशन से जल्द ही बदला लेगी . आप सोच रहे होंगे की आखिर रवि किशन ने क्या किया है जो रानी चटर्जी उनसे बदला लेने पर उतारू है तो आपको बता दें की रवि किशन ने पहले रानी को देवरा बड़ा सतावेला में और फिर पियवा बड़ा सतावेला में सताया था और अब रानी उनकी साली बन सताने वाली है फिल्म साली बड़ी सतावेली में . जी हाँ आशिक आरिफ मूवी के बैनर के तले निर्माता आशिक मोहम्मद व आरिफ हुसैन व दिलावेज़ खान निर्देशित इस फिल्म में रवि किशन जीजा और रानी चटर्जी साली की भूमिका में है, जबकि रिंकू घोष रवि किशन की पत्नी की भूमिका में है. चुलबुली रानी अपने इस किरदार से काफी उत्साहित है . बकौल रानी - रवि किशन के साथ उनकी केमेस्ट्री परदे पर हमेशा से अच्छी रही है. पियवा और देवरा में रवि किशन ने उन्हें खूब सताया था और अब मेरी बारी है . रवि, रानी और रिंकू के अलावा इस फिल्म में फिरदौस खान, नौसाद खान, साहिल सन्नी, निरुपमा श्री, पुष्पा वर्मा, प्रिया पाण्डे मुख्य भूमिका में हैं. राजेश गुप्ता के संगीत और फणीन्द्र राव के कुल १३ गीतों से सजी इस फिल्म में कैलास खेर, उदित नारायण, इंदु सोनाली, खुशबू जैन, मोहन राठोड, ममता राउत और मनोज मिश्रा ने अपनी आवाज़ दी है. फिल्म की कथा लिखी है आर. रंजन ने जबकि पटकथा व संवाद साहिल सन्नी का है . फिल्म की शूटिंग अगले महीने शुरू हो रही है.

भोजपुरी - मराठी कलाकारों की शोभा यात्रा !


गुडी पाडवा के उपलक्ष्य में मुंबई के चरनी रोड में भोजपुरी व मराठी कलकारों की भव्य शोभा यात्रा निकली गयी. इस शोभायात्रा का नेतृत्व किया मराठी फिल्मो के जाने माने निर्माता निर्देशक सदानंद (पप्पू ) लाड ने. लाड इन दिनों एक भोजपुरी फिल्म उड़े चुनरिया सावन में का निर्माण कर रहे हैं , जिसके क्रिएटिव डायरेक्टर दिनेश मिश्रा व लेखक विंध्या शुक्ला हैं. गुडी पाडवा के उपलक्ष्य में उन्होंने अपनी मराठी फिल्म स्वामी व भोजपुरी फिल्म के कलाकारों को एक जुट कर भाई चारे का सन्देश देते हुए शोभा यात्रा निकाली. इस मौके पर, अभिनेता कृष्णा पांडे, अभिनेत्री प्रतिभा पांडे,अभिनेता "बादल"छोटू उस्ताद",क्रियेटिव निर्देशक मिश्रा, लेखक " विंध्या शुक्ला",एग्ज़िक्युटिव प्रोड्यूसर इंदर'पाजी",पत्रकार आशि तिवारी,पत्रकार रामचंद्र उपलब्ध होने के साथ-साथ उन्होने निर्माता-निर्देशक सदानंद"पप्पू"लाड को ढेर सारा शुभ-कामनायें दी!
फिल्म के किरदार है सुदीप पांडे,कोमल ढिल्लोन, विजयलाल यादव,प्रतिभा पांडे, कृष्णा पांडे, बादल( छोटू उस्ताद ),रेखा, प्रिया, निर्मला त्रिपाठी, एवम बृजेश त्रिपाठी सहित सक्दो लोगो ने हिस्सा लिया